Headlines

रामपुर में दो युवक 18.07 ग्राम चिट्टे सहित अरेस्ट:एमजीएमएससी खनेरी के पास गश्त के दौरान दबोचा; एक आरोपी संगरूर का रहने वाला




शिमला जिले की रामपुर पुलिस ने 2 युवकों से 18.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी के पास गश्त के दौरान की गई। पुलिस टीम 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे एमजीएमएससी खनेरी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान इन युवकों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से चिट्टा मिला। आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर जिले की मूनक तहसील के मक्कड़ साहिब गांव निवासी गौरव और शिमला जिले की रामपुर तहसील के धार गौरा गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। रामपुर पुलिस थाने में 11 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *