Headlines

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने बनी क्यूआरटी:सांसद बृजमोहन की फटकार के बाद अफसरों ने बनाई 10 टीम, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने उतरेंगे सड़कों पर




राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 नई क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई हैं। ये टीमें आधुनिक वाहनों और आवश्यक उपकरणों से लैस होंगी तथा जाम या सड़क पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य करेंगी। हाल ही में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जताई गई नाराजगी के बाद इस पहल को तेज किया गया है। कमिश्नर शुक्ला ने दिखाई क्यूआरटी के नए वाहनों को हरी झंडी शनिवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन परिसर में क्यूआरटी के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम या सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्यूआरटी बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचेगी। टीम का उद्देश्य कम से कम समय में यातायात को सामान्य करना है, ताकि लोगों को लंबे समय तक जाम में न फंसना पड़े। 9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी यातायात पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए 9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी स्थान पर ट्रैफिक जाम, सड़क पर वाहन खराब होने या अन्य किसी कारण से यातायात प्रभावित हो रहा हो, तो लोग इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नई क्यूआरटी को आधुनिक संचार व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ये टीमें सड़क दुर्घटनाओं, वीआईपी मूवमेंट और अचानक उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के दौरान भी त्वरित कार्रवाई करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *