Headlines

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:कोंडागांव में भाजपा-RSS कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज करने की मांग




कोंडागांव में 3 सितंबर को कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR का विरोध किया। यह FIR उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल पर हुए ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ से जुड़ी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह अनुष्ठान भाजपा और RSS कार्यकर्ताओं ने किया था। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर एक आवेदन सौंपा। इसमें उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में किया गया यह ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है। उन्होंने कहा कि खड़गे देश के वरिष्ठ दलित नेता हैं। कांग्रेस के अनुसार, इस घटना से दलित, वंचित वर्ग के साथ-साथ संविधान और सामाजिक समानता में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि घटना के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप है कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज कर दी। लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश:जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया। कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन में मांग की कि अगर राहुल गांधी पर FIR हुई है, तो कार्यक्रम स्थल पर ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ करने वाले भाजपा और RSS कार्यकर्ताओं पर भी FIR दर्ज की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में कानून सभी के लिए एक समान होना चाहिए। विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के बजाय आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *