![]()
रिश्तेदार बनकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर करीब छह लाख रुपए की लूट लिए। बदमाश एक लाख रुपए की नकदी, करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जाते समय वे घर के दरवाजे बाहर से बंद कर गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में मंगलवार को दोपहर को हुई। रिश्तेदार बनकर मांगा घर में घुसे पीड़िता शायरा ने बताया कि घटना के समय वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। तभी गेट पर दस्तक हुई। बाहर चार-पांच पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चे के साथ खड़े थे। उन्होंने खुद को अलीगढ़ का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे उनके बेटे को शादी के लिए देखने आए हैं। परिचित होने का विश्वास दिलाने पर परिवार ने उन्हें घर के अंदर बुला लिया और मेहमान समझकर पानी भी पिलाया। कुछ ही मिनटों में परिवार को बना लिया बंधक घर में घुसने के कुछ ही देर बाद बदमाशों ने सभी दरवाजे बंद कर दिए और हथियार निकाल लिए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, उनके हाथ-पैर बांध दिए तथा मुंह पर टेप चिपका दी, ताकि कोई शोर न मचा सके। इसके बाद पूरे परिवार को बंधक बनाकर घर की तलाशी शुरू कर दी। नकदी, गहने और मोबाइल समेटकर हुए फरार बदमाशों ने अलमारी और घर के अन्य हिस्सों की तलाशी लेकर करीब एक लाख रुपए की नकदी, लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। वारदात के बाद वे घर के सभी दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गए। बंधन खोलकर पुलिस को दी सूचना बदमाशों के जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे की मदद से हाथों की रस्सियां खोलीं और किसी तरह बाहर निकलकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। प्रारंभिक जांच में बदमाश घर से निकलते समय कैमरों में दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एक माह पहले भी आए थे घर पीड़ित परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि यही लोग करीब एक माह पहले भी उनके घर आए थे। उस समय मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए वे बाद में आने की बात कहकर लौट गए थे। पुलिस इस तथ्य को भी जांच का अहम हिस्सा मानते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने पहले से घर की रेकी कर वारदात की योजना बनाई थी।
Source link
रिश्तेदार बनकर घर में घुसे बदमाश:हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, 1 माह पहले कर चुके थे घर की रेकी
