![]()
नर्मदापुरम की तवा नदी की रजौन रेत खदान से रेत परिवहन रोकने पर ग्रामीण पर लोडर की बकेट से हमला करने का प्रयास किया गया। घटना 25 सितंबर की रात की है। इसका वीडियो सामने आने के बाद माखननगर पुलिस ने 9 दिन बाद चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें मुख्य आरोपी जीतू कीर है। फरियादी रजौन निवासी राज कीर है। ग्रामीणों के मुताबिक रजौन में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। 25 सितंबर की रात ग्रामीणों ने रेत चोरी का विरोध किया था। इसी दौरान रेत उत्खनन में लगे ट्रैक्टर के लोडर की बकेट से राज कीर को मारने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने राहुल कीर, जीतू कीर, कुमर सिंह और सूरज कीर पर चोरी से रेत उत्खनन और परिवहन करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन के प्रयासों के बावजूद रजौन में अवैध उत्खनन नहीं रुक रहा है। देखें तस्वीरें… NGT की रोक के बाद भी कर रहे थे रेत खनन रजौन में यह घटना 25 सितंबर की रात हुई। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक खदानों से रेत उत्खनन पर NGT की रोक रहती है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का आरोप लगाया है। चारों पर पहले से केस दर्ज माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि जीतू कीर, राहुल कीर, कुमर सिंह कीर और सूरज कीर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। चारों के खिलाफ पहले से थानों में अपराध दर्ज हैं। पुलिस वायरल वीडियो का मूल फुटेज भी तलाश रही है। खनिज अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप ग्रामीणों के मुताबिक जीतू और राहुल पर पहले भी रेत चोरी के केस दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ने करीब चार साल पहले खनिज अधिकारी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी। यह घटना कोविड काल से पहले की बताई गई है।
Source link
रेत परिवहन रोकने पर लोडर से हमला, 4 पर FIR:नर्मदापुरम में वीडियो सामने आने 9 दिन बाद हुई कार्रवाई, ग्रामीण ने रेत निकालने से रोका था
