Headlines

रोहतक में चरस समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:स्पालाई के लिए जाने की तैयारी थी, तलाशी में बैग से बरामद हुई




रोहतक जिले में पुलिस की अपराध शाखा-1 ने सांपला इलाके से 3 युवकों को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा है। उनके पास से 117 ग्राम चरस मिली है। पुलिस ने तीनों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि अपराध शाखा-1 की टीम सब-इंस्पेक्टर अमित के नेतृत्व में कुलताना मोड सांपला के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि पाडा मोहल्ला निवासी 3 युवक नशीला पदार्थ बेचते हैं और कहीं जाने की तैयारी में खड़े हैं। तलाशी के दौरान बैग से मिली चरस सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सर छोटूराम स्मारक सांपला के पास खड़े तीनों युवकों को शक के आधार पर पकड़ा। उनकी पहचान पाडा मोहल्ला रोहतक निवासी नवीन पुत्र रामजीदास, पंकज पुत्र सुरेंद्र और अर्जुन पुत्र रमेश के रूप में हुई। नियमों के मुताबिक तलाशी लेने पर अर्जुन के बैग से 117 ग्राम चरस बरामद हुई। सांपला थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 344/2026 दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *