Headlines

रोहतक में देर रात चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बचा पूरा परिवार, सिरसा में सगाई समारोह से लौट रहा था वापस




रोहतक के गोहाना रोड पर आउटर रिंग रोड पर देर रात को चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो समय रहते ही कार से बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। किया की सोनेट कार में सवार सनसिटी निवासी तेज सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में सिरसा के अंदर सगाई समारोह में गया था। उसके साथ गाड़ी में बेटा, बहु, दो पोतियां भी थी। सगाई समारोह से लौटते समय गोहाना रोड पर आईबी स्कूल के पास ग्रीन रोड पर देर रात को अचानक गाड़ी से धुंआ निकलता दिखा। गाड़ी रोक कर परिवार को नीचे उतारा
तेज सिंह ने बताया कि गाड़ी से धुंआ निकलता देख एक तरफ गाड़ी को रोक लिया और तुरंत पूरे परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके कुछ ही क्षण बाद गाड़ी में भयानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। आग की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाइक सवार ने दी थी धुंए की जानकारी
तेज सिंह ने बताया कि जब वह रिंग रोड पर पहुंचा तो एक बाइक सवार ने ही उसे गाड़ी से धुंआ निकलने की जानकारी दी थी। इसके बाद धुंआ देखकर ही बाहर निकले और परिवार अब सुरक्षित है। आग लगने के कारण का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में कर रही जांच
सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजीत कुमार ने बताया कि उन्हें एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। लेकिन आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *