![]()
रोहतक के बाबरा मोहल्ला में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राजिंद्र पुत्र रामकुमार के रूप में हुई, जो पिछले कई दिनों से कामकाज सही न चलने के कारण परेशान था। इसी परेशानी के चलते राजिंद्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और जांच शुरू की। 2 बच्चों का पिता था मृतक
मृतक राजिंद्र के 2 बच्चे है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। राजिंद्र ने आत्महत्या जैसा कदम कामकाज में चल रही परेशानियों के चलते उठाया बताया जा रहा है। पिछले कई दिनों से वह आर्थिक तंगी के कारण परेशानी से जूझ रहा था। पुलिस मामले में जांच कर रही
ओल्ड सब्जीमंडी थाना एसएचओ सुशील ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Source link
रोहतक में फांसी के फंदे पर लटका युवक:कामकाज सही न चलने से था परेशान, कमरे में लटका मिला शव
