Headlines

रोहतक में हमले का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया, 5 साथी पहले पकड़े जा चुके




रोहतक पुलिस ने मोखरा गांव में पंजाब निवासी मनिंदरजीत और उसके साथियों पर हुए हमले के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को बोलड पंजाब निवासी मनिंदरजीत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि मनिंदरजीत फसल कटाई का काम करते हैं। सोते वक्त किया था हमला 23 अप्रैल 2026 की रात मनिंदरजीत, फौजी और हैप्पी मोखरा गांव में गेहूं कटाई की मशीन (कंबाइन) लेकर आए थे। वे फुलसिंह के मकान पर सो रहे थे। रात में जयबीर, आकाश, सोनू, अजय, गोलू, शुभम, बेदपाल, रविंदर, नवीन, अर्जुन और भोलू (सभी मोखरा निवासी) ने फरसा, गंडासा, लोहे की रॉड और बिट्टो से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच उप-निरीक्षक सोहन लाल कर रहे हैं। इस वारदात में शामिल अरविंद निवासी मोखरा खेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। फसल की कटाई करते वक्त किया था विवाद जांच में यह भी सामने आया कि 22 अप्रैल 2026 को मोखरा निवासी फुलसिंह के खेत में (बसाना रोड पर) मनिंदरजीत सिंह, फौजी और हैप्पी फसल की कटाई कर रहे थे। तभी मोखरा गांव से 10-12 लड़के हथियार लेकर आए और कंबाइन के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। इसके बाद युवकों ने फुलसिंह के लड़के अजय और लड़की के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। रात के समय वे दोबारा फुलसिंह के घर आए और घर पर सो रहे हैप्पी, फौजी और मनिंदरजीत के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *