Headlines

लक्की, ऐंजल, यंत्रिका और यशस्वी रहे श्रेष्ठ खिलाड़ी:वीर लोकेंद्र सिंह राना बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेताओं को मिला सम्मान




धौलपुर में 5 दिवसीय वीर लोकेंद्र सिंह राना मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारेाह में लक्की बघेला, ऐंजल गोस्वामी, यंत्रिका कुमावत और यशस्वी सिंह को प्रतियोगिता का श्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।
यह समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं
अभिभाषक संघ अध्यक्ष शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने जोर दिया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही एक खिलाड़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाते हैं।
शर्मा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करने और अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करने का आह्वान किया। हार और जीत खेल का हिस्सा
वरिष्ठ खिलाड़ी वीर दिगेंद्र राना ने अपने कहा कि हार और जीत खेल का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रत्येक मुकाबले से सीख लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करने की सलाह दी।
अरबन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक क्षमाधान चौधरी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त माध्यम हैं।
राजस्थान बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि 5 दिनों तक विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *