Headlines

लखनऊ में चंगाई सभाओं के नाम पर धर्मांतरण का आरोप:अखिल भारत हिंदू महासभा ने चर्च गतिविधियों पर भी निगरानी की मांग की




अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रदेश में धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर कथित तौर पर धर्मांतरण में शामिल संस्थाओं और लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चंगाई सभाओं के नाम पर धर्मांतरण का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चंगाई सभा के नाम पर गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर नौकरी, इलाज, शिक्षा और आर्थिक मदद का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया जा रहा है। बिना अनुमति प्रार्थना सभाएं आयोजित करने का आरोप हिंदू महासभा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न पिछड़े इलाकों में प्रशासन की अनुमति के बिना चर्च और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए और धर्मांतरण से जुड़े मामलों की प्रभावी जांच कराई जाए। राजधानी में चर्च गतिविधियों पर भी निगरानी की मांग संगठन ने प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रभावी और कड़े कानून की मांग करते हुए कहा कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों की निगरानी और जांच की व्यवस्था मजबूत की जाए। ज्ञापन में राजधानी के संवेदनशील इलाकों में संचालित कथित धार्मिक गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की गई है। सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील शिशिर चतुर्वेदी ने सरकार से मांग की कि धर्मांतरण के आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्पष्ट और कठोर कानूनी प्रावधान किए जाने की आवश्यकता है। ज्ञापन की प्रतिलिपि गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव गृह को भी भेजी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *