![]()
राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित चीनी मांझे का कहर सामने आया है। पुराने लखनऊ के मोहम्मद असद इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। चीनी मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे गहरा कट लग गया।
हादसे के बाद असद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम इस्तेमाल चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसके इस्तेमाल से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। यह मांझा बेहद धारदार होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन सवारों के लिए इसके चपेट में आने से गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट का खतरा रहता है।
Source link
लखनऊ में प्रतिबंधित चीनी मांझे युवक की गर्दन कटी:अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज; पुराने शहर की घटना
