Headlines

लखीमपुर में दलित परिवारों पर पुलिस कार्रवाई का आरोप:कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग; आंदोलन की चेतावनी




लखीमपुर खीरी में धौरहरा क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में दलित परिवारों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग की। 14 सितंबर की रात कार्रवाई का आरोप कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 14 सितंबर की रात धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट की गई। नेताओं ने दावा किया कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं। महिला पुलिसकर्मी नहीं होने का भी दावा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के समय मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी से जांच कराने की मांग कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की जांच किसी रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी या मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से कराई जाए। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मामले का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। ज्ञापन पर संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *