Headlines

लातेहार में 18 स्थानों पर छह हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्




विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के 18 स्थानों पर करीब 6,000 लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाया। आयोजन में स्कूलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने वाला राष्ट्रगीत है। उन्होंने इसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर बताया। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में वंदे मातरम् ने राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति को मजबूत किया था। प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के सहयोग से जिले के विभिन्न केंद्रों पर सामूहिक गायन कराया गया। विद्यालय परिसर में मातृ भारती के नेतृत्व में अभिभावक महिलाओं ने भी सामूहिक गायन में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *