Headlines

लुटेरों ने चेन छीनी, विरोध करने पर किया हमला:तरनतारन में दो घटनाएं, मीटर बाक्स से छेड़छाड़ रोकने पर की मारपीट, केस दर्ज




तरनतारन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है। पहले मामले में लुटेरों ने एक युवक से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर उसे लोहे की राड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दूसरे मामले में मीटर बॉक्स से छेड़छाड़ रोकने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की और उसका सामान तोड़ दिया। घर में दाखिल होकर की मारपीट हरिके निवासी सुरिंदर सिंह ने थाना हरिके में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की रात लवप्रीत सिंह और साजन सिंह उनके घर के बाहर मीटर बॉक्स से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब सुरिंदर ने उन्हें रोका, तो उन्होंने गाली-गलौज की और धमकी देकर चले गए। अगले दिन, 18 सितंबर को लवप्रीत सिंह, साजन सिंह, रवि सिंह और 8 अज्ञात लोग हथियारों के साथ सुरिंदर के घर में घुस आए। उन्होंने सुरिंदर के साथ मारपीट की और घर का सामान तोड़ दिया। एएसआई गुरमीत सिंह ने इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोटरसाइकिल सवारों ने छीनी चेन सिटी पट्टी थाने में जतिंदर सिंह निवासी पट्टी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी कुलविंदर सिंह और सागर सिंह भी मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने जतिंदर के गले से सोने की चेन छीन ली।
जब जतिंदर ने भागने की कोशिश की और विरोध किया, तो कुलविंदर सिंह ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इससे जतिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। लुटेरे मौके से फरार हो गए। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *