Headlines

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला सफाई कर्मी का शव:2 दिन से घर से था लापता, 2 बच्चों की हो चुकी मौत; परिजन बोले-पुलिस करे निष्पक्ष जांच




लुधियाना के ताजपुर रोड पर बुड्ढे दरिया के पुल के नीचे शनिवार को 40 वर्षीय सफाई कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह पिछले 2 दिनों से लापता था। धर्मपुरा चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। डिवीजन नंबर 7 थाने में दर्ज थी गुमशुदगी पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे दरिया किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई भी वहां पहुंचे और उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि वह ताजपुर का रहने वाला था और 2 दिन से घर नहीं लौटा था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत डिवीजन नंबर 7 थाने में दर्ज करवाई गई थी। परिवार में 3 बच्चे, 2 की पहले हो चुकी मौत मृतक के तीन बच्चे थे, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, इनमें से दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। वह सफाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने जताई निष्पक्ष जांच की मांग मृतक के भाइयों ने कहा कि वह नशा नहीं करता था और न ही किसी से पैसों के लेनदेन या अन्य विवाद की जानकारी थी। उन्होंने पुलिस से मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी की साजिश सामने आती है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *