![]()
लुधियाना में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों नशा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से बातचीत करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल भी मौजूद रहेंगे। जानकारी मुताबिक कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे फिरोजपुर रोड स्थित होटल ली-बैरन में होगा। प्रदेश अध्यक्ष पहले नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परिस्थितियों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशे के खिलाफ पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और पंजाब में नशे से प्रभावित परिवारों से जुड़े विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष अपना पक्ष रखेंगे। कौन है केवल सिंह ढिल्लों केवल ढिल्लों लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेताओं में गिने जाते रहे। वे बरनाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में विधायक चुने गए। 2007 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते बरनाला को जिला बनाने की प्रक्रिया में भी उनका नाम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा।
2017 के विधानसभा चुनाव में बरनाला सीट से उन्हें आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हराया। इसके बाद 2019 में उन्होंने संगरूर लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लड़ा, लेकिन भगवंत मान से हार गए। 2022 में भाजपा में आए
4 जून 2022 को केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उनके साथ उस समय कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल हुए थे।
भाजपा में आने के बाद उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। पार्टी ने उन्हें 2022 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया, हालांकि वे चुनाव नहीं जीत सके। इसके बाद वे पंजाब भाजपा की कोर कमेटी में भी सक्रिय रहे। अब पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
28 मई 2026 को भाजपा ने उन्हें पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह यह जिम्मेदारी संभाली। मीडिया रिपोर्टों में उन्हें पंजाब भाजपा का पहला जाट सिख प्रदेश अध्यक्ष बताया गया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। अध्यक्ष बनने के बाद ढिल्लों ने कानून-व्यवस्था, नशे और पंजाब के विकास जैसे मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखना शुरू किया है।
Source link
लुधियाना में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों:नशा प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात, फिर मीडिया से होंगे रूबरू
