![]()
लुधियाना के न्यू शिवाजी नगर की गली नंबर-1 में बीती रात करीब 3:15 बजे एक घर को निशाना बनाने पहुंचे चोर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी घर की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था। वह जैसे ही घर में लगी सीसीटीवी कैमरों की LCD बंद करके घर से बाहर भागने लगा तो पड़ोसियों ने उसे देख लिया। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इक्ट्ठे हो गए और चोर को दबोच लिया। लोगों ने चोर की छितर परेड भी की। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद बिजली के पोल से बांध दिया ताकि वह भाग ना सके। मौके पर पुलिस चौकी शिंगार के कर्मचारी पहुंचे। इलाके के लोगों ने पार्षद पति सिमरनजीत को भी मौके पर बुलाया और घटना की जानकारी दी। आरोपी ने कहा- चिट्टे का आदी हूं, रोज 300-400 रुपए का नशा करता हूं मौके पर मौजूद पार्षद पति सिमरनजीत के मुताबिक, पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को धूरी लाइन इलाके का रहने वाला बताया। उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह चिट्टे का नशा करता है और रोजाना करीब 300 से 400 रुपए का नशा करता है। आरोपी ने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदातें करता है। उसने यह भी कहा कि वह रात को गलियों में घूमते हुए न्यू शिवाजी नगर पहुंचा था। दूसरी मंजिल पर पहुंचा था, LCD बंद करते ही मालिक को हुआ शक बताया जा रहा है कि आरोपी घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच चुका था। वह वहां लगी सीसीटीवी की LCD बंद की और दीवार फांद कर नीचे उतरने लगा तो पड़ोसियों ने उसे देख लिया। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो घर के मालिक भी जाग गए। लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इलाके के लोगों में डर, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग सिमरनजीत सिंह ने कहा कि रात के समय इस तरह चोरी की घटनाएं होने से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की वारदातों पर नकेल कसी जाए। फिलहाल चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
Source link
लुधियाना में आधी लोगों ने पकड़ा चोर:भागते समय पड़ोसियों ने देखा, मचाया शोर, लोगों ने दबोच खंभे से बांधा
