Headlines

लुधियाना में कुत्ता काटता तो नहीं पूछने पर भड़के बदमाश:बेटी से बदसलूकी,बचाने पहुंचे पिता-पुत्र पर दागी गोलियां




लुधियाना के सिविल सिटी में पिता का जन्मदिन मनाने की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब केक लेने गई बेटी के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी हुई। बात सिर्फ एक कुत्ते को लेकर शुरू हुई थी लेकिन अंजाम खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। बेटी को बचाने पहुंचे बाप-बेटे पर आरोपियों ने सरेआम गोलियां बरसा दीं। थाना हैबोवाल पुलिस का कहना है कि गोली चलने की कोई सूचना ही नहीं है। जन्मदिन के केक से शुरू हुआ खूनी खेल पीड़ित परिवार के बेटे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन पिता के जन्मदिन के लिए केक लेने बाजार गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था । बहन ने सामान्य तौर पर पूछ लिया कि कुत्ता काटता तो नहीं है बस इसी बात पर युवक भड़क गया और उसने लड़की के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पिता और भाई को बुलाया, तो निकाल ली बंदूक डरी हुई लड़की ने तुरंत अपने पिता और भाई को फोन कर मौके पर बुला लिया। जैसे ही बाप-बेटे वहां पहुंचे और आरोपियों से बदतमीजी का कारण पूछा तो बहस और ज्यादा बढ़ गई। इसी बीच आरोपियों की तरफ से एक लड़का दौड़कर अपने घर गया और बंदूक निकाल लाया। उसने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के बाएं पैर में लगी गोली जानकारी देते पीड़ित ने बताया मौके पर कुल 6 राउंड फायर किए गए। दहशत फैलाने के लिए 2 हवाई फायर किए गए और बाकी गोलियां सीधे बाप-बेटे को निशाना बनाकर दागी गईं। हमले में पिता और पुत्र, दोनों की बाईं टांग में गोली लगी है। बेटे की टांग से गोली आर-पार हो गई है और हमले के दौरान उसकी बाजू में भी गंभीर चोट आई है, जहां 9 टांके लगे हैं। वहीं, पिता की हालत गंभीर है क्योंकि गोली उनके पैर में ही फंस गई है। घायलों को लगी गोली, पुलिस को खबर नहीं इस वारदात के बाद SHO हैबोवाल ने बताया मामला हमारे ध्यान में जरूर है और जांच चल रही है लेकिन अभी तक गोली चलने की कोई सूचना हमारे पास नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *