![]()
लुधियाना के चीमा चौक से समराला चौक रोड पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी और डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित फोटोग्राफर हैरी के अनुसार निहंग बाणे में एक्टिवा सवार युवकों ने चलती गाड़ी पर हमला कर जबरन वसूली और लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने मोती नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना 18 अगस्त की दोपहर करीब 12:26 से 12:33 बजे के बीच की है। फोटोग्राफर हैरी चीमा चौक से समराला चौक की तरफ जा रहे थे तभी क्लब फैक्ट्री आउटलेट के पास यह वाकया हुआ। चलती कार पर एक्टिवा से हमला और घेराबंदी: पीड़ित अपनी कार में जा रहे थे, तभी एक्टिवा (माएस्ट्रो) सवार युवकों ने कंडक्टर साइड के शीशे पर दो-तीन बार जोर से वार (हिट) किया। गाड़ी धीमी करते ही आरोपियों ने अपनी एक्टिवा आगे अड़ा दी और गाड़ी को रोक लिया। धमकी और जबरन वसूली की मांग: गाड़ी रुकते ही दोनों तरफ से घेराव कर आरोपियों ने कहा कि बाबा जी गुस्से में हैं घाटा ला देंगे (जान से मार देंगे)। जो भी है सेवा-पानी निकालो। जब पीड़ित ने जरूरी काम से जाने की बात कही तो आरोपियों ने कहा नई गाड़ी ली है बाबा जी के चरण डलवा। नकदी न होने की बात कहने पर उन्होंने आगे दुकान से 20 किलो आटा खरीदकर देने का दबाव बनाया। पीछा करना और वीडियो रिकॉर्डिंग: पीड़ित ने किसी तरह वहां से बचकर गाड़ी आगे बढ़ाई तो आरोपियों ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया और खुलेआम धमकियां व इशारे करने लगे। अपनी सुरक्षा के लिए पीड़ित ने तुरंत मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया जिसके बाद आरोपी रास्ता बदलकर फरार हो गए। जान से मारने की खुली धमकी: पीड़ित ने वीडियो में स्पष्ट किया कि आरोपियों ने न सिर्फ गाड़ी पर वार किया, बल्कि खुलेआम घाटा ला देंगे और जान से मारने की धमकियां दीं। मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़ित सीधे थाना मोती नगर पहुँचे और मामले की लिखित शिकायत दी। पीड़ित के अनुसार थाने में ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मी ने शिकायत तो लिख ली, लेकिन पीड़ित ने अपने पत्रकार साथियों व जानकारों के हवाले से बताया कि यह असल निहंग सिंह नहीं हैं बल्कि निहंग बाणे का इस्तेमाल कर राहगीरों को डराने स्नैचिंग और उगाही करने वाले असामाजिक तत्व हैं पीड़ित व उनके साथियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल फुटेज खंगालकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
लुधियाना में युवक से लूट की कोशिश VIDEO:निहंग बाणे में आए युवक,चलती गाड़ी पर हमला कर रुकवाई कार,बोले बाबा जी गुस्सा हैं, घाटा ला देंगे
