![]()
लुधियाना के फुल्लांवाल चौक के पास किंग होटल के नजदीक सड़क किनारे टैक्सी ड्राइवर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पक्खोवाल रोड स्थित देव नगर निवासी महिंदर सिंह (29) के रूप में हुई है। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान है। उसकी हत्या की गई है या एक्सीडेंट हुआ इस पर अभी संस्पेंस बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसने शराब अधिक पी हुई थी। इस कारण वह एक्टिवा सहित डिवाइडर से टकराया और उसने दम तोड़ दिया। शरीर पर मिले 12 जगह घाव मृतक के शरीर पर करीब 12 घाव मिले हैं। गर्दन पर करीब आठ से नौ इंच लंबा और गहरा कट होने से मामला सड़क हादसे के बजाय हत्या का लग रहा है। परिजनों ने महिंदर के साथ घूमने निकले दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। पोस्टमार्टम के बाद सच पता चल सकेगा कि व्यक्ति की हत्या की गई है या एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। किसी राहगीर ने भी हादसे की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर की ताकि मृतक की घटना के समय पहचान हो सके। शव के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद चौकी एसबीएस नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। रात साढ़े 10 बजे दोस्तों के साथ निकला था
मृतक के दोस्त संजय ने बताया कि महिंदर टैक्सी चलाने का काम करता था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह पांच-छह दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए घर से निकला था। रात करीब सवा 12 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन एक पीसीआर मुलाजिम ने उठाया और बताया कि महिंदर का एक्सीडेंट हो गया है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो महिंदर की हालत देखकर उन्हें मामला हादसे का नहीं लगा। लास्ट कॉल से दोस्तों तक पहुंचा परिवार
संजय ने महिंदर का मोबाइल फोन चेक किया और उसमें दर्ज अंतिम कॉल वाले नंबर पर संपर्क किया। बातचीत से पता चला कि महिंदर दोस्तों के साथ था। इसके बाद वे दोस्तों के घर पहुंचे और फिर उन्हें साथ लेकर चौकी पहुंचे। पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि पहले तीन लोग महिंदर के साथ शराब पीने आए थे। उनके जाने के बाद तीन अन्य दोस्त पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने महिंदर के साथ किसी तरह के विवाद से इन्कार किया है। संजय के अनुसार महिंदर की गर्दन पर करीब आठ से नौ इंच का गहरा कट था, जबकि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर करीब एक दर्जन तेजधार हथियारों के घाव थे। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लूट नहीं हुई, दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
थाना दुगरी के SHO गुरमुख सिंह दियोल ने कहा कि मृतक की डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हुई है। बाकी फिलहाल अभी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच से लूट की बात सामने नहीं आ रही है। महिंदर का मोबाइल और एक्टिवा शव के पास ही मिले, जबकि उसका पर्स भी जेब में था। ऐसे में मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ जारी है।
Source link
लुधियाना में सड़क पर मिला ड्राइवर का शव:शराब के नशे में डिवाइडर से टकराया,गर्दन पर मिला 9 इंच लंबा कट,आज होगा पोस्टमार्टम
