Headlines

लुधियाना में BA की छात्रा ने सुसाइड किया:भाई के दुकान पर जाते ही घर में पंखे से फंदा लगाया, बुटीक भी चलाती थी




लुधियाना में बीए की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने घर में ही पंखे से फंदा लगाया। वह मास्टर तारा सिंह कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। छात्रा पढ़ाई के साथ घर पर ही बुटीक चलाती थी। घटना के समय उसका भाई अपनी दुकान पर गया हुआ था। परिवार ने बताया कि घर में किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके साथ उसके मोबाइल की भी जांच की गई। मृतक छात्रा की पहचान अंशिका के रूप में हुई है। घर में पंखे से लगाया फंदा
न्यू माधोपुरी कॉलोनी में अंशिका ने रविवार को अपने घर में पंखे से ही फंदा लगाया। उसने चुन्नी का इस्तेमाल किया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने अंशिका को फंदे से नीचे उतार लिया था। भाई को फोन से मिली जानकारी
अंशिका के भाई राहुल ने बताया कि वह घटना के समय अपनी दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान उसे घर से फोन आया कि अंशिका ने सुसाइड कर लिया है। राहुल के मुताबिक, घर में किसी तरह का कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। परिवार को किसी व्यक्ति पर शक भी नहीं है। परिवार के अनुसार, अंशिका पढ़ाई के साथ-साथ वह घर पर ही सिलाई का काम करती थी और अपना बुटीक चलाती थी। मोबाइल में भी नहीं मिला कुछ संदिग्ध
परिजनों के मुताबिक, अंशिका के मोबाइल की जांच भी की गई, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिवार ने पुलिस को बताया कि अंशिका दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
थाना मेहरबान के जांच अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि मुंशी के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद PCR टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिवार ने फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जताया है और पुलिस कार्रवाई करवाने से भी इनकार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *