Headlines

लुधियाना DBA चुनाव में विपिन सग्गड़ विजेता:2,009 वोट लेकर बने अध्यक्ष; सिब्बल को 1,503 वोटों के बड़े अंतर से हराया




लुधियाना में आज जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव में एडवोकेट विपिन सग्गड़ ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 2,009 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह सिब्बल को 1,503 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। अध्यक्ष पद के घोषित परिणाम के मुताबिक जसविंदर सिंह सिब्बल को 506, विकास गुप्ता को 397 और राजेश खन्ना को 16 वोट मिले। वहीं 12 वोट रद्द घोषित किए गए। इस तरह विपिन सग्गड़ ने चार प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में स्पष्ट बढ़त के साथ अध्यक्ष पद अपने नाम किया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने मनाया जश्न
विपिन सग्गड़ की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला कचहरी परिसर में समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर जश्न मनाया। कई समर्थक हाथों से विक्ट्री साइन बनाकर जीत की खुशी जाहिर करते नजर आए। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हुआ मतदान
डीबीए चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। अध्यक्ष पद के लिए इस बार चार प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद वोटों की गिनती की गई और परिणाम घोषित किए गए। विपिन सग्गड़ की बड़ी जीत के बाद अब अधिवक्ताओं की नजरें डीबीए लुधियाना के अन्य पदों के परिणामों पर टिकी हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही एसोसिएशन की आगामी कार्यप्रणाली को लेकर भी तस्वीर साफ होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *