Headlines

वाराणसी एयरपोर्ट के नए निदेशक बने संतोष ढोके:पुनीत गुप्ता का भुवनेश्वर तबादला, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जारी किया आदेश




वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कमान अब नए निदेशक के हाथों में होगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने वाराणसी एयरपोर्ट के मौजूदा निदेशक पुनीत गुप्ता का तबादला भुवनेश्वर एयरपोर्ट कर दिया है। उनकी जगह पुणे एयरपोर्ट पर तैनात एपीडी (ग्रेड-II) संतोष ढोके को वाराणसी एयरपोर्ट का नया निदेशक बनाया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ ही दिनों में नए निदेशक संतोष ढोके वाराणसी एयरपोर्ट पर पदभार ग्रहण करेंगे। पुनीत गुप्ता के कार्यकाल में हुआ काफी विकास मौजूदा निदेशक पुनीत गुप्ता के कार्यकाल के दौरान वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में काफी सुधार देखने को मिला। उनके समय में एयरपोर्ट विस्तार, टर्मिनल अपग्रेडेशन और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काफी काम हुआ। यहां तक कि नए टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। नए निदेशक के सामने एयरपोर्ट विस्तार की चुनौती अब नए निदेशक संतोष ढोके के सामने वाराणसी एयरपोर्ट की बड़ी विस्तार परियोजनाओं को रफ्तार देने की मुख्य चुनौती होगी। खासकर वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रस्तावित नए हाई-टेक टर्मिनल का निर्माण, रनवे विस्तार और टनल निर्माण सहित कई अन्य योजनाओं को जमीन पर उतारना उनके लिए महत्वपूर्ण होगा। 1994 से एएआई से जुड़े हैं संतोष ढोके मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी संतोष ढोके ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन से B.Tech किया है। उन्होंने 1994 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। ढोके के पास ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोफेशनल’ (IAP) की भी डिग्री है। इससे पहले वे वडोदरा और रायपुर जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर भी सफलतापूर्वक निदेशक की भूमिका निभा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *