Headlines

विकास कार्यों के लिए लिया गया पावर ब्लॉक:किता-सिल्ली रेलखंड पर ‍आज कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित




रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए 5 सितंबर 2026 को ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, जबकि कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। गोमो तक चलेगी बर्द्धमान-हटिया मेमू: ट्रेन संख्या 13503/13504 वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्स. का 5 सितंबर को गोमो पर आंशिक समापन व प्रारंभ होगा। गोमो-हटिया-गोमो का परिचालन रद्द होगा।
आद्रा तक जाएगी खड़गपुर एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन व प्रारंभ आद्रा स्टेशन से होगा। आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
मुरी से चलेगी आसनसोल-रांची मेमू : ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का आंशिक समापन व प्रारंभ मुरी स्टेशन से होगा। मुरी-रांची-मुरी के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी : 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेनें 5 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *