विभूतिपुर में 5 नामजद आरोपी गिरफ्तार:एक ही मामले में थे वंछित, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा




समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोरबद्धा टभका वार्ड 5 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक ही मामले में आरोपी थे। पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र महतो, दिनेश महतो, लक्ष्मण महतो, संजीव कुमार और रौशन कुमार शामिल हैं। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। विभूतिपुर थानाध्यक्ष एस.के. झा ने बताया कि गुप्त सूचना और जांच के बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली। सभी आरोपियों के नाम विभूतिपुर थाना कांड में दर्ज थे। जरूरी औपचारिकताओं के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस इलाके में शांति बनाए रखने और फरार चल रहे दूसरे असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *