वैभव सूर्यवंशी आज भी नहीं खेलेंगे:एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत Vs श्रीलंका; दोनों टीमों का पिछला मैच बारिश में धुला




एशियन गेम्स में आज भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच सुबह 10:30 बजे जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शुरू होगा। दोनों टीमों का क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश में धुल गया था। बेहतर टी-20 रैंकिंग के आधार पर दोनों को सेमीफाइनल में जगह मिली। आज बारिश होने की संभावना नहीं है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर हैं। टीम से अबतक जो संकेत मिले हैं उसके मुताबिक वैभव का इस मैच में खेलना मुश्किल है। टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरेगी। वैभव तभी खेल पाएंगे जब मैच से पहले कोई बल्लेबाज चोटिल हो जाए। जापान में भारत सिर्फ 10 ओवर की क्रिकेट खेल सका टीम इंडिया ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडली जीता था। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टाइटल को डिफेंड करने जापान पहुंची है। हालांकि टीम अब तक वहां सिर्फ 10 ओवर का ही क्रिकेट मैच खेल पाई है। भारत ने जापान में इकलौता मुकाबला होस्ट टीम के खिलाफ ही खेला, जो दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुआ। यह मैच भी बारिश की वजह से सिर्फ 5-5 ओवर का ही हो सका। भारत ने इस करीबी मुकाबले में 2 रन से जीत दर्ज की थी। यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं था। भारत ने पिछले पांचों मुकाबले जीते, श्रीलंका 4 हारा ईशान और अभिषेक भारत के टॉप टी-20 बल्लेबाज श्रीलंका की टीम में 4 अनकैप्ड खिलाड़ी श्रीलंका ने एशियन गेम्स के लिए अपनी बी टीम भेजी है। टीम के कप्तान सेहान अराचिगे अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल सके हैं। यह मुकाबला भी उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में 4 अनकैप्ड खिलाडी हैं। वहीं 6 खिलाड़ियों ने 10 से कम टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। डिकवेला की लंबे समय बाद टी-20 में वापसी निरोशन डिकवेला लंबे समय बाद श्रीलंका की टी-20 टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 2021 में खेला था। हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट में डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली थी। हालांकि लंका प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। श्रीलंका: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुल्ले, सेहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंदु रत्नायके, वानुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *