![]()
शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह घुम्मण ने गुरु नानक देव जी की पवित्र भूमि गुरुद्वारा श्री अचल साहिब में मत्था टेका। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह बसरावां ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए घुम्मण ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं और राज्य में जंगल राज फैला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। अकाली दल ने किया पंजाबियों की भलाई के लिए काम : घुम्मण घुम्मण ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से वादा किया था कि सरकार बनने के चार महीने के भीतर पंजाब नशामुक्त हो जाएगा। लेकिन, ‘आप’ सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने में नाकाम रही है। उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए काम किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब और पंजाबियों के अहम मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं और जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। भारी बहुमत से जीतेंगे 2027 के विधानसभा चुनाव घुम्मण ने दावा किया कि पंजाब में आने वाला समय शिरोमणि अकाली दल का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की जनता 2027 के विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को भारी बहुमत से जिताएगी। इस मौके पर हीरा सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रणजीत सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुरजीत सिंह जैतो सरजा, सविंदर सिंह लकी, सज्जन सिंह कंडीला, सुख बब्बरी नंगल (जिला उपाध्यक्ष), मेजर सिंह बरियार (जिला महासचिव), अवतार सिंह जैतो सरजा (जिला प्रचार सचिव) और कुलवंत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Source link
शिअद नेता ने साधा सरकार पर निशाना:बटाला में जिलाध्यक्ष घुम्मण बोले- पंजाब में बनेगी सरकार, गुरुद्वारा अचल साहिब में हुए सम्मानित
