![]()
शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव टंडन ने इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय चेयरमैन गुरसिमरन सिंह मंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंबाला स्थित गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हाल ही में मंड की पिटाई की घटना के बाद टंडन ने उनकी सुरक्षा और गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए हैं। टंडन का दावा है कि मंड जिन महंगी गाड़ियों में घूमते हैं, वे असल में सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थकों की हैं। उन्होंने बताया कि पंजोखरा साहिब में क्षतिग्रस्त हुई इनोवा और मंड द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली थार गाड़ी अमृतपाल के नजदीकी सहयोगियों की है। टंडन का आरोप है कि मंड के पास खुद की कोई गाड़ी या पर्याप्त वित्तीय साधन नहीं हैं, फिर भी वह पिछले उसने विदेश यात्राएं की हैं। टंडन ने दावा किया कि मंड की श्रीलंका समेत अन्य विदेश यात्राओं का पूरा खर्च भी अमृतपाल के समर्थकों ने उठाया है। इस मामले में कार मालिक हनी सिंगला से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जल्द ही वह 2 से 3 दिनों में प्रेस कान्फ्रेंस करके पूरा मामला क्लियर करेंगे। शिव सेना के प्रधान राजीव टंडन ने मंड को लेकर किए खुलासे, जानिए…
Source link
शिवसेना बोली- अमृतपाल समर्थकों की गाड़ियों में घूमता है मंड:प्रधान राजीव टंडन बोले- कनेक्शन की जांच करें एजेंसियां; किसके पैसों पर विदेश गया
