शेखपुरा में संत रविदास जयंती पर 144 विकास शिविर:डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, 25 लेबर कार्ड और 30 राशन कार्ड बांटे




शेखपुरा में गुरुवार को संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर विकास शिविर का आयोजन किया गया। शेखपुरा प्रखंड के कैथवा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… यह शिविर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अनुसूचित जाति टोलों में कुल 144 विकास शिविर लगाए जाएंगे। कैथवा पंचायत में आयोजित शिविर में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से कई आवेदन प्राप्त हुए। इनमें केवाईपी के 5, बिजली कनेक्शन के 1, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र के 32, मनरेगा जॉब कार्ड के 4, प्रधानमंत्री आवास योजना के 1, लेबर कार्ड के 25 और राशन कार्ड के 30 आवेदन शामिल हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन महादलित टोलों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जो लोग ईंट भट्ठों पर या पंजाब, दिल्ली, हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं, उन्हें यहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके, ताकि वे अपने बच्चों का भविष्य संवार सकें। जिलाधिकारी ने मौके पर ही 25 लेबर कार्ड और 30 राशन कार्ड का वितरण भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *