Headlines

श्योपुर के बालापुरा में कीचड़ से गुजरी शवयात्रा:टीनशेड न होने से गीली हुई चिता, डीजल से जली अग्नि; ग्रामीणों में आक्रोश




श्योपुर जिले की काशीपुरा पंचायत अंतर्गत बालापुरा गांव में सांप के काटने से मृत रामनरेश गुर्जर के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते परिजनों को कीचड़ से होकर शवयात्रा निकालनी पड़ी। कीचड़ और खेतों से होकर गुजरी अर्थी अस्पताल से शव गांव पहुंचने के बाद जैसे ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए निकले, बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट तक पक्का मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों और परिजनों को मजबूरी में खेतों और घुटनों तक भरे कीचड़ के बीच से अर्थी को कंधों पर ले जाना पड़ा। टीनशेड न होने से गीली हुई चिता, डीजल से जली अग्नि श्मशान घाट में टीनशेड की व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में चिता की लकड़ियां भीग गईं। इसके बाद परिजनों को बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा। अंततः लकड़ियों पर डीजल डालकर चिता को प्रज्वलित किया गया, तब जाकर अंतिम संस्कार पूरा हो सका। ग्रामीणों ने की पक्के रास्ते और टीनशेड निर्माण की मांग हर बारिश में आने वाली इस विकट समस्या को देखते हुए ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने पंचायत और जिला प्रशासन से श्मशान घाट तक तुरंत पक्के रास्ते का निर्माण कराने तथा टीनशेड व अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *