Headlines

श्रद्धालुओं को पिस्तौल-दिखाकर डराया:पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया, परिवार सिरे-मंदिर जा रहा ​था




जालोर में बुधवार सुबह 5 बजे सिरे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पिस्तौल दिखाने वाले युवक मुकेश कुमार जाट को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। लाइसेंस पिस्तौल से धमकाया जानकारी के अनुसार, कुछ श्रद्धालु कार में सवार होकर सिरे मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान गंगानगर जिले का निवासी और वर्तमान में जालोर के फतेह हिल्स में रहने वाला मुकेश जाट भी अपनी स्कॉर्पियो से सिरे मंदिर की ओर जा रहा था। श्रद्धालुओं की सफेद कार एक-दो बार उसकी स्कॉर्पियो के आगे-पीछे चलने पर मुकेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और उन्हें धमकाया। शांतिभंग में गिरफ्तार किया श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसे श्रद्धालुओं के बदमाश होने का शक हुआ था, इसलिए उसने पिस्तौल दिखाई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुकेश कुमार जाट को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दूसरे पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *