![]()
श्रीगंगानगर नगर निकाय चुनाव के वार्ड परिणामों के बाद सोमवार को जिले की एक नगर परिषद और 10 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष एवं सभापति पद के चुनाव के साथ ही शहरों की सरकार का पूरा चेहरा सामने आ गया। जिले के 11 नगरीय निकायों में 6 जगह भाजपा, 3 जगह कांग्रेस और 1 जगह निर्दलीय का बोर्ड बना है। जबकि श्रीविजयनगर नगरपालिका में हाई कोर्ट ने 28 सितंबर तक चुनाव पर रोक लगा दी है। श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा के अजय दावड़ा ‘लक्की’ ने सभापति पद का चुनाव जीतकर भाजपा का बोर्ड बनाया। दावड़ा को 33 और निर्दलीय संजय मूंदड़ा को 32 वोट मिले। यानी भाजपा ने एक वोट के अंतर से सभापति की कुर्सी हासिल की। कहां किसका बोर्ड श्रीगंगानगर में सबसे बड़ा उलटफेर 65 वार्डों वाली श्रीगंगानगर नगर परिषद में चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के 30, कांग्रेस के 17 और निर्दलीय 18 पार्षद जीते थे। बहुमत के लिए 33 पार्षदों की जरूरत थी। इसके बावजूद भाजपा अपने अधिकृत प्रत्याशी अजय दावड़ा के जरिए सभापति पद हासिल करने में सफल रही। दावड़ा ने 33 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा से बागी हुए संजय मूंदड़ा को 32 वोट मिले। एक वोट के अंतर से पूरा पासा पलट गया। गजसिंहपुर में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत गजसिंहपुर की 20 सदस्यीय नगरपालिका में कांग्रेस के 13, भाजपा के 6 और एक निर्दलीय पार्षद जीता था। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हैप्पी पेडिवाल की जीत हुई। यहां कांग्रेस के पास पहले से ही बहुमत था। सादुलशहर में निर्विरोध अध्यक्ष सादुलशहर में मनीषा खीचड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं। नाम वापसी के बाद मैदान में कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं बचा था, इसलिए यहां अध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं हुआ। नगरपालिका के 25 वार्डों में 22 निर्दलीय, 2 भाजपा और 1 कांग्रेस पार्षद जीते थे। श्रीविजयनगर में चुनाव से पहले तनाव श्रीविजयनगर नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव के दौरान तनाव की स्थिति बनी। कांग्रेस पार्षदों को रोकने के आरोप और फायरिंग की घटना के बाद 28 सितंबर तक हाई कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी है।
Source link
श्रीगंगानगर नगरपरिषद में 1 वोट से बना भाजपा का बोर्ड:जिले में 6 निकायों में भाजपा, 3 में कांग्रेस और 1 निकाय में निर्दलीय जीता
