Headlines

श्रीगंगानगर निकायों के 274 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया:नगर परिषद में 332 उम्मीदवार आमने-सामने, कल मिलेंगे चुनाव चिह्न




श्रीगंगानगर नगर परिषद समेत 11 निकायों में कुल 274 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, जिसके बाद अब 1307 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्रीगंगानगर नगर परिषद में सबसे ज्यादा 332 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, इसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। जिले में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में मतदान होगा। कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया- मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। वहीं, 14 सितंबर को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *