![]()
श्रीगंगानगर के सादुलशहर में धानका समाज ने नगरपालिका चुनाव के बहिष्कार का सामूहिक फैसला लिया है। समाज ने वार्ड 1 से 25 तक धानका समाज के परिवारों वाले वार्डों में किसी भी सदस्य के मतदान नहीं करने का निर्णय किया है। समाज की मुख्य मांग धानका समाज के लोगों के ST प्रमाण पत्र जारी करने की है। प्रतिनिधियों ने कहा कि जो राजनीतिक दल, नेता या जनप्रतिनिधि ST प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए ठोस पहल और प्रभावी कार्रवाई करेगा, समाज उसका पूरा सहयोग करेगा। समाज ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अधिकार और सम्मान की मांग को लेकर लिया गया है और मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। ST प्रमाण पत्र जारी करने की मुख्य मांग समाज की मुख्य मांग धानका समाज के लोगों के ST प्रमाण पत्र जारी करने की है। समाज का कहना है कि जो भी राजनीतिक दल, नेता या जनप्रतिनिधि ST प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए ठोस पहल और प्रभावी कार्रवाई करेगा, धानका समाज उसका पूरा सहयोग करेगा। बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव बहिष्कार का फैसला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। यह निर्णय अपने अधिकार और सम्मान की मांग को लेकर सामूहिक रूप से लिया गया है। समाज ने कहा कि अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा और इस मुद्दे पर पूरा समाज एकजुट रहेगा।
Source link
श्रीगंगानगर में सादुलशहर नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार:ST प्रमाण-पत्र की मांग को लेकर धानका समाज का फैसला
