Headlines

श्री गुरु सिंह सभा फतेहाबाद के प्रधान बने अजीत सचदेवा:हरमिंद्र उपप्रधान और भावजीत सिंह सहसचिव बने, 14 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए




फतेहाबाद में श्री गुरु सिंह सभा के चुनाव देर शाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुखदेव मोंगा, वीरेंद्र सचदेवा और सीए विकास बंसल की देखरेख में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। जिसका रिजल्ट शाम को घोषित किया गया। कुल 98 मतदाताओं में से 95 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 3 सदस्य अनुपस्थित रहे। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद पर अजीत सिंह सचदेवा ने 61 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरदयाल सिंह को 32 वोट मिले। उपप्रधान पद पर हरमिंद्र सिंह 66 वोट पाकर विजयी रहे, वहीं गुरदेव सिंह को 28 वोट मिले। सहसचिव पद पर भावजीत सिंह ने 63 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि परमिंद्र सिंह को 30 वोट मिले। संगठन सचिव पद पर जसविंद्र सिंह 57 वोट लेकर विजयी घोषित हुए, जबकि बलजीत सिंह को 36 वोट मिले। 14 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव इसके अलावा, 14 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया, जिनमें अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, हरबंस लाल सेठी, हरमीत सिंह ग्रोवर, हरमीत सिंह मक्कड़, जगदीप सिंह मोंगा, मदन मोहन ग्रोवर, महेंद्र सिंह वधवा, मनोज कुमार मोंगा, नीरज सचदेवा, रसप्रीत सिंह, शरणप्रीत सिंह मोंगा, सिमरजीत ग्रोवर और विक्रम सिंह चुने गए। जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान अजीत सचदेवा ने संगत, चुनाव अधिकारियों, मीडिया और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी गुरु घर की सेवा, समाज कल्याण और संगत की सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *