![]()
संगरूर में एक व्यक्ति क धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। एक सनसनीखेज ‘ब्लाइंड मर्डर के मामले को महज 6 घंटे के भीतर ही पूरी तरह सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया खंजर भी बरामद कर लिया है। इस मामले में अभी रंजिश की बात सामने आ रही है। हाल ही में सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से सना हुआ लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के रूप में हुई थी। शव की जांच करने पर उस पर धारदार हथियारों से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे, जिससे यह साफ हो गया था कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी घटना की सूचना मिलते ही संगरूर पुलिस ने बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया और कई विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी और जमीनी सुरागों की मदद से मृतक लखविंदर सिंह के बारे में तमाम जानकारियां जुटाईं। जांच के दौरान पुलिस का शक गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी पर गहराया। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सुख अमृत सिंह ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में फिलहाल इस वारदात में सिर्फ एक ही आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह और अन्य पहलुओं का गहराई से खुलासा किया जा सके।
Source link
संगरूर में युवक की धारदार हथियार से हत्या:6 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार-खंजर बरामद, सड़क किनारे मिला था शव, रंजिश की आशंका
