Headlines

संत जेवियर्स स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन:300 दादा-दादी-नाना-नानी ने लिया हिस्सा, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां




सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार ने कुमकुम, बैज और अंगवस्त्र भेंट कर सभी ग्रैंड पैरेंट्स का सम्मान किया। बैंड की धुन के साथ मुख्य द्वार से समारोह स्थल तक उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य, स्वागत गीत, समूह गान और समूह नृत्य सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
‘से नो टू ओल्ड एज होम’ विषय पर प्रस्तुत एक लघु नाटिका ने बुजुर्गों के सम्मान और पारिवारिक मूल्यों का प्रभावी संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
प्रधानाचार्य फा. आनन्द कुमार जॉन ने इस अवसर पर कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके अनुभव और स्नेह से बच्चों के संस्कारों का निर्माण होता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षिका रोशनी के निर्देशन में कराटे का आकर्षक प्रदर्शन भी किया। हेड गर्ल इच्छा प्रवीण ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह का संचालन हेड बॉय उत्पल और वाइस कैप्टन (कल्चरल एक्टिविटी) रिद्धिमा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *