Headlines

सतना के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात:बिरसिंहपुर में घरों तक पहुंचा कमरभर पानी; पांच दिन बारिश का अलर्ट




सतना जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि शाम को लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। देर रात से शुरू हुई लगातार बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना बना रहा। पिछले 14 घंटे की लगातार बारिश से शहर की सड़कों और मोहल्लों में जलभराव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिरसिंहपुर के कई मोहल्लों में कमर तक पानी भर जाने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इसके अतिरिक्त, कोटर और नागौद के कई इलाकों में भी भारी जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो जल्द ही कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके प्रभाव से सतना समेत रीवा संभाग में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए पंजाब तक बनी हुई है। इसके असर से जिले में कहीं रिमझिम, कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *