Headlines

समस्तीपुर में आइसा कार्यकर्ताओं ने निकाला मसाल जुलूस:बिहार बंद का किया आह्वान, एक किलोमीटर चले कार्यकर्ता




समस्तीपुर में नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग , पटना में आइसा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण करवाई के विरोध में छात्र संगठन आइसा ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। इससे पहले आइसा के कार्यकर्ताओं ने शहर में मसाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार कर रहे थे। बिहार बंद को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील आइसा के कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम स्थित जिला कार्यालय से हाथों में मसाला लेकर जुलूस निकाला, जो शहर के सुभाष रोड, जीआरपी थाना रोड, होते हुए स्टेशन चौराहा पर पहुंची। जहां पर लोगों ने एक सभा का आयोजन किया। सभा के माध्यम से छात्र नेताओं ने शनिवार के बिहार बंद को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील की। मौके पर लोगों ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। खतरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हाल ही में नीट का पेपर भी लीक कर गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर लंबे समय से छात्र आंदोलित हैं। लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते। छात्र सड़क पर उतरते रहेंगे। इस मौके पर आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, दीपक यदुवंशी, भाकपा-माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गोलू यादव अभिषेक चौधरी माले जिला सचिव प्रोफेसर रमेश कुमार, अशोक कुमार ललन कुमार दरोक्सा जवीं आदि शामिल हुईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *