![]()
सहरसा कोसी क्षेत्र की प्रख्यात समाजसेवी और किन्नर गुरु पल्लवी ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों और सहयोगियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के साथ ही पार्टी ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने उनके मनोनयन की जानकारी दी। पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा के न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर रविवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान किन्नर गुरु पल्लवी और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्टी के विचारों पर जताया भरोसा सदस्यता ग्रहण करने के बाद पल्लवी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठन के विचारों में विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगी। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पल्लवी ने कहा कि वह संगठन की गतिविधियों के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए अपना समय देंगी। जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। सामाजिक स्तर पर संगठन होगा मजबूत जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने पल्लवी का संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को सामाजिक स्तर पर मजबूती मिलेगी। इससे समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन का संदेश पहुंचाने में मदद मिलेगी। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद सदस्यता समारोह में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, पिछड़ा/अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन कुमार साह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, जिला उपाध्यक्ष कमलदेव शर्मा, जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार साह, जिला महासचिव रौशन कुमार, जिला सचिव आनंदी शर्मा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, संजुला देवी और संगीता देवी समेत अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
Source link
समाजसेवी किन्नर गुरु पल्लवी लोजपा (रा) में शामिल:बनीं जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर समर्थकों संग ली सदस्यता
