![]()
यूपी के फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कसायीपुर पावर हाउस से जुड़े सरकारी बिजली के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। जाफरगंज के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत करने वाले युवक वीरेंद्र कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले बिजली विभाग के सरकारी एंगल चोरी हो गए थे। विभाग ने जब खोजबीन की, तो गांव के बाहर एक व्यक्ति के खेत के चारों तरफ बिजली विभाग के एंगल गड़े मिले। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को दी गई थी। शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी 20 सितंबर 2026 को मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। वहां सरकारी बिजली विभाग के एंगल खेत में गड़े पाए गए। वीरेंद्र कुमार गौतम ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद 23 सितंबर को ये सरकारी एंगल खेत से निकालकर गायब कर दिए गए। मामले में जांच कराने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी दोबारा अधिकारी को दी गई, लेकिन आरोप है कि मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आशंका जताई है कि सरकारी बिजली विभाग के एंगल को गायब करने और बेचने में विभाग के एक अधिकारी की भूमिका हो सकती है। युवक ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने, सरकारी एंगल के दुरुपयोग और गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है। शिकायत पत्र पर कई ग्रामीणों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज हैं।
Source link
सरकारी बिजली के एंगल चोरी होने का आरोप:ग्रामीणों ने DM से शिकायत कर जांच की मांग की
