Headlines

सरकार बनते ही नशा तस्करों की प्रॉपर्टी होगी जब्त:सुखबीर बोले-उम्रकैद का प्रावधान करेंगे; AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप




शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनने पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी और उन्हें उम्रकैद की सजा मिलेगी। बादल ने पंजाब बचाओ रैली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या बहुत गंभीर हो गई है। उनके अनुसार, मौजूदा सरकार के राज में नशा घर-घर तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ अब महिलाओं और माताओं को भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बादल ने बताया कि प्रस्तावित कानून के तहत नशा बेचने वालों को कम से कम 10 साल तक जमानत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही, नशा तस्करों को उम्रकैद की सजा दिलाने और उनकी संपत्ति जब्त करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मजीठिया ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। मजीठिया ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री दौरे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों के परिवारों से जुड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। कथित अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया मजीठिया ने अमृतसर जिले और आसपास के इलाकों में कथित अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खनन माफिया को बचा रहे हैं। उनका कहना था कि शिकायतें और सोशल मीडिया पर मामले सामने आने के बाद ही कोई कार्रवाई दिखती है। सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल हो रहा उन्होंने गमाडा (GMADA) और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों का भी जिक्र किया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत से सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कथित वित्तीय लेन-देन की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि मनी ट्रेल की जांच से कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ये सभी आरोप मजीठिया ने अपने बयान में लगाए। फसल की खरीद में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजीठिया ने मंडियों में किसानों की फसल की खरीद में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी फसल कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी मांग है और इसे बहाल किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *