Headlines

सरगुजा में दशहरा आयोजन को लेकर दो समितियों में मतभेद:नागरिक सेवा समिति ने सरगुजा सेवा समिति पर लगाया मनमानी का आरोप,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन




सरगुजा में दशहरा पर्व पर रावण दहन सहित अन्य आयोजन को संपन्न कराने वाली सरगुजा सेवा समिति और नागरिक सेवा समिति में मतभेद की स्थिति बन गई है। नागरिक सेवा समिति ने सरगुजा सेवा समिति पर उपेक्षा और मनमानी का आरोप लगाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। नागरिक सेवा समिति ने सरगुजा सेवा समिति पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। समिति का कहना है कि दशहरा आयोजन में उसकी 50 प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह अलग से दशहरा आयोजन करने की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होगी। इस मुद्दे को लेकर नागरिक सेवा समिति की सोमवार को बैठक भी हुई। सरगुजा में पिछले करीब 25 साल से दशहरा महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं और रावण दहन का कार्यक्रम सरगुजा सेवा समिति, नागरिक सेवा समिति और जिला प्रशासन मिलकर आयोजित करते आ रहे हैं। सरगुजा सेवा समिति का गठन पूर्व विधायक स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी ने किया था। वहीं, समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों को शामिल कर नागरिक सेवा समिति बनाई गई थी। सरगुजा सेवा समिति पर मनमानी का आरोप नागरिक सेवा समिति का आरोप है कि विवाद की शुरुआत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हुई। आरोप है कि इसके बाद सरगुजा सेवा समिति ने दशहरा आयोजन से जुड़े फैसलों में मनमानी शुरू कर दी और नागरिक सेवा समिति को नजरअंदाज किया जाने लगा। नागरिक सेवा समिति का कहना है कि सरगुजा सेवा समिति में भाजपा से जुड़े लोगों का दबदबा है। इस साल समिति का दोबारा गठन भी किया गया है। नागरिक सेवा समिति का आरोप है कि कुछ लोग उसका इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित के लिए कर रहे हैं। फिलहाल सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी हैं। सरगुजा सेवा समिति ने इस साल दशहरा महोत्सव के तहत रामचरितमानस गायन, लोकनृत्य समेत अन्य प्रतियोगिताओं की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। नागरिक सेवा समिति का कहना है कि इन आयोजनों की जानकारी उसे तक नहीं दी गई। इसे लेकर नागरिक सेवा समिति ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर अपनी नाराजगी जताई है। समिति ने मांग की है कि दशहरा महोत्सव के आयोजनों में उसे 50 प्रतिशत भागीदारी दी जाए। ऐसा नहीं होने पर नागरिक सेवा समिति ने अलग से दशहरा आयोजन करने की बात कही है। नागरिक सेवा समिति की बैठक, फिलहाल अलगाव का निर्णय नहीं दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर नागरिक सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि अब तक दशहरा महोत्सव का आयोजन नागरिक सेवा समिति, सरगुजा सेवा समिति और जिला प्रशासन की बराबर भागीदारी से होता आया है। किसी तरह की गलतफहमी या आपसी मतभेद न हो, इसके लिए नागरिक सेवा समिति ने सरगुजा सेवा समिति के अध्यक्ष को पत्र भी भेजा है। बैठक में सभी लोगों ने मिलजुल कर पूरे उत्साह के साथ शहर के इस प्रमुख आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अजय अग्रवाल त्रिलोक कपूर कुशवाहा जेपी श्रीवास्तव, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। मिलजुलकर आयोजन करेंगे-रजनी त्रिपाठी सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल का पत्र मिला है। दशहरा महोत्सव बड़ा आयोजन होता है। कई सालों से साथ मिलकर आयोजन करते रहे हैं। अजय अग्रवाल से बात भी हुई है। साथ मिलकर आयोजन करेंगे। आयोजन के लिए शासन से मिलते हैं 10 लाख सरगुजा के प्रमुख आयोजनों में से एक दहशरा महोत्सव के आयोजन के लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावे सरगुजा सेवा समिति और नागरिक सेवा समिति द्वारा व्यापारियों एवं अन्य वर्गों से चंदा एकत्र किया जाता है। दोनों आयोजन समितियां पंजीकृत हैं। हालांकि आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक नहीं किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *