![]()
जोधपुर में सावन के पहले सोमवार पर ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। अशोक उद्यान में सुबह 6:15 बजे शुरू हुए महोत्सव में 9:30 बजे तक 30 हजार लोग मिर्ची बड़ा खा चुके हैं। अब भी बहुत से लोग लाइन में लगे हुए हैं। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 31 किलो का विशाल मिर्ची बड़ा है। यह जोधपुर में बना अब तक का सबसे बड़ा मिर्ची बड़ा है। इसे बनाने में 3 घंटे का समय लगा। महोत्सव में सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल सहगार (व्रत) नमकीन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यही नहीं, फलाहारी मिर्ची बड़े भी हैं। लोगों के लिए यहां अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। लाइव बैंड के साथ शहरवासी मिर्ची बड़े का फ्री में स्वाद चख रहे हैं। महोत्सव में मिर्ची बड़ा चैलेंज में 30 सेकेंड में खत्म करने पर गिफ्ट दिया जा रहा है। जोधपुर की दिशा ने महज 17 सेकेंड में मिर्ची बड़ा खत्म कर यह चैलेंज जीत लिया है। दरअसल, दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर 3 से 10 अगस्त तक रजनीगंधा प्रजेंट दैनिक भास्कर ‘मारवाड़ रो उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मिर्ची बड़ा महोत्सव से हुई है। देखिए, मिर्ची बड़ा महोत्सव की PHOTOS… … मिर्ची बड़ा महोत्सव के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Source link
सवा तीन घंटे में 30-हजार लोगों ने खाए मिर्ची बड़े:जोधपुर में बनाया 31 किलो का मिर्ची बड़ा; एक युवती ने 17 सेकेंड में खाया
