![]()
सहरसा में एक बुजुर्ग को सोते समय करैत सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद बुजुर्ग ने उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना महिषी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी भजन शर्मा (60) के साथ हुई। भजन शर्मा ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। उनकी मच्छरदानी में एक छेद था, जिसके जरिए एक करैत सांप अंदर घुस आया। रात करीब 3 बजे सांप ने उनकी पीठ के कंधे वाले के हिस्से में काट लिया। सांप के काटने के बाद भजन शर्मा ने उसे पकड़ लिया और अपने परिवार वालों को जगाया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तत्काल महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल किया रेफर इधर जहरीले सांप को देखकर उनके भाई कंचन शर्मा और विनोद शर्मा ने बताया बरसात के मौसम में जहरीले सांप अक्सर गांव के आसपास निकल आते हैं। जिससे जहरीले सांप डस लेते हैं। भजन शर्मा खेती बाड़ी और गांव में ही मजदूरी किया करते हैं। महिषी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने भजन शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में तैनात डॉ. कुमार सोनू ने बताया कि उन्हें सांप काटने की दवा दी गई है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉ. सोनू ने मरीज को सोने से मना किया है। उन्होंने बताया कि जहरीले सांप के काटने से उनकी स्थिति गंभीर है, लेकिन 12 से 14 घंटे के बाद सुधार की उम्मीद है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Source link
सहरसा में बुजुर्ग को करैत सांप ने काटा:डब्बे में सांप को बंदकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा घायल, सदर अस्पताल रेफर
