![]()
सहारनपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद चोरी के मुकदमे में फरार तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही नल फैक्ट्री से चोरी किया गया सामान भी मिला। ईंख के खेत के पास दिखे तीन संदिग्ध पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात कोतवाली देहात पुलिस टीम देवला से गोपालपुर जाने वाली सड़क पर गोकलपुर रजवाहे की पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईंख के खेत के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम पूछताछ के लिए उनकी ओर बढ़ी तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी घेरकर गिरफ्तार कर लिया। नल फैक्ट्री से चोरी किया सामान बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान पुत्र फजल निवासी आजाद गार्डन, कलसिया रोड, थाना मंडी, सहारनपुर, रमजानी पुत्र खुर्शीद निवासी मच्छरहेड़ी, थाना नकुड़ और भूरा पुत्र फजल निवासी आजाद गार्डन, कलसिया रोड, थाना मंडी के रूप में की है। तीनों थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सात अलग-अलग कट्टों में 125 हत्थी और चार नल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल मेहरबान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात और मंडी में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत संगीन धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार भूरा थाना मंडी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। उसके खिलाफ मंडी और कोतवाली देहात थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
सहारनपुर में नल फैक्ट्री से चोरी करने वाले का एनकाउंटर:पुलिस ने 3 चोर अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, बदमाशों ने कर दी थी फायरिंग
