सलामतपुर| सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में शतरंज खेल तकनीक और शारीरिक स्वास्थ्य पर आधारित 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शतरंज की रणनीतियां सिखाई जा रही हैं। साथ ही फिटनेस और दिनचर्या से जुड़े व्यावहारिक सुझाव दिए जा रहे हैं। उद्घाटन सत्र में उप कुलसचिव और सहायक निदेशक (खेल) विवेक पाण्डेय ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रशिक्षण में जिम, सामान्य कसरत, योग, पैदल चलना, तैरना और जॉगिंग जैसी गतिविधियों का अंतर समझाया गया। प्रशिक्षकों ने वैज्ञानिक आधार पर बताया कि अलग-अलग व्यायाम से कितनी कैलोरी बर्न होती है और शरीर की जरूरत के अनुसार कौन सी गतिविधि उपयुक्त रहती है। शिविर में पोषण, संतुलित आहार और उपवास के संभावित लाभों पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने खान-पान और दिनचर्या से जुड़े सवाल पूछे, जिनके जवाब विशेषज्ञों ने दिए। कई विद्यार्थियों ने पहली बार शतरंज खेला और चालों की बुनियादी समझ विकसित की। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Source link
सांची विवि में शतरंज तकनीक और फिटनेस पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
