Headlines

सांपला में सड़क पर खड़ी कारों के चालान:व्यापारी बोले-अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं, नगरपालिका पर दोहरे रवैये का आरोप




रोहतक जिले में सांपला कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के सहयोग से ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं, जो अपनी कार सड़क पर खड़ी कर खरीदारी करते हैं। प्रशासन का कहना है कि इन वाहनों के कारण बाजार में बार-बार जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। व्यापारियों ने लगाया दोहरे रवैये का आरोप इस कार्रवाई के बीच व्यापारियों ने नगरपालिका प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले महीने बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए सभी रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया था। हालांकि, अब वही रेहड़ी और रिक्शा चालक दोबारा बाजार में आकर अतिक्रमण करने लगे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन अब इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे बाजार में फिर से अतिक्रमण बढ़ रहा है और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। वाहन पार्क करने के लिए की गई अलग व्यवस्था नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्क करने की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई लोग अपनी कारें मुख्य सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम लग जाता है। प्रशासन ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे बाजार में अवैध रूप से अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके भी चालान किए जाएंगे। इसके अलावा, उन दुकानदारों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी दुकानों के आगे फुटपाथ से बाहर रेहड़ी या ठेली लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *