Headlines

सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़:देवघर में 3.5 लाख कांवरियों के जलाभिषेक करने की संभावना, रात 12 बजे से लगी कतार




सावन के दूसरे सोमवार पर झारखंड के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। वहीं, देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं ने कतार में लगना शुरू कर दिया था। प्रशासनिक आकलन के अनुसार, आज तीन लाख से साढ़े तीन लाख से अधिक कांवरियों के देवघर पहुंचने और जलार्पण करने की संभावना है। बारिश के बीच भी हजारों श्रद्धालु बाबा के जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं की कतार नंदन पहाड़ से आगे निकल गई अहले सुबह तक श्रद्धालुओं की कतार नंदन पहाड़ से आगे निकल चुकी थी और करीब सात किलोमीटर लंबी लाइन में श्रद्धालु खड़े नजर आए। दूसरे सोमवार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर सहित सभी वरीय अधिकारी पूरी रात कांवरिया पथ, रूट लाइन और मेला क्षेत्र की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने विभिन्न पड़ावों और कतार मार्गों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार अहले सुबह 3:15 बजे बाबा मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद सरदार पंडा गुलाब आनंद झा ने विधिवत बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती प्रातः लगभग 4:05 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया, जिसके बाद जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, रूट लाइन और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और क्यूआरटी टीमों की तैनाती की गई है। कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष लगातार गूंज रहे हैं। गेरुआ वस्त्रों में सजे लाखों श्रद्धालुओं से पूरी बाबा नगरी शिवमय हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *